AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityCrimeDevlopmentFeaturedGovernmentJalandharPunjab GovernmentPunjab Policeजालंधरपंजाबराज्य समाचार

फगवाड़ा गेट में अवैध निर्माण का महाघोटाला: सील तोड़कर खड़ी कर दी तीसरी मंजिल, नगर निगम–दलाल–दुकानदार की सैटिंग बेनकाब

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर के फगवाड़ा गेट इलाके में अवैध निर्माण का बड़ा मामला सामने आया है। MK इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर नगर निगम द्वारा लगाई गई सील को तोड़कर न केवल दोबारा निर्माण शुरू किया गया, बल्कि नियमों को ताक पर रखकर सात दुकानों की तीसरी मंजिल तक खड़ी कर दी गई।

आरोप है कि इस पूरे खेल में नगर निगम की टीम के कुछ अधिकारियों को मोटी रिश्वत दी गई और बीच में एक दलाल को खड़ा कर ‘सैटिंग’ करवाई गई। कांग्रेस सरकार के दौरान जिस इमारत को रोककर सील किया गया था, उसी पर अब खुलेआम निर्माण कर कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार दुकानदार ने अपने कथित रुतबे का हवाला देते हुए सील उखाड़ फेंकी और लाखों रुपये की रिश्वत के दम पर निर्माण जारी रखा। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम मुख्यालय से चंद दूरी पर स्थित फगवाड़ा गेट मार्केट में इस समय कई कमर्शियल इमारतें इसी तरह अवैध रूप से तैयार की जा रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न के बराबर है।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर पंजाब विजीलैंस ब्यूरो तक की है।

अब शिकायत विजीलैंस तक पहुंचने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है और बड़े अधिकारियों पर भी जांच की आंच आने की संभावना जताई जा रही है।

MK इलेक्ट्रॉनिक्स के मनोज कपिला ने कहा कि हमारी बिल्डिंग 2003 की बनी हुई है। कोई नया निर्माण नहीं कराया है। सील तोड़ने की बात तो तब होगी जब बिल्डिंग सील हुई हो। हमारी बिल्डिंग नगर निगम की ओर से कभी सील नहीं की गई और न ही किसी तरह की कोई कार्रवाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *