AdministrationAmritsarBreaking NewsChandigarhCityEnvironmentFeaturedHealthIndiaJalandharMohaliWaterWeatherअमृतसरजालंधरतरनतारनदेश-विदेशपंजाबपटियालाफतेहगढ़ साहिबफरीदकोटफिरोजपुरबठिंडामौसमराज्य समाचारलुधियानाहोशियारपुर

पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: आज से हीट वेव का अलर्ट, बारिश को लेकर दी जानकारी!

Spread the love

#Punjab #Chandigarh #Heatwave #PunjabWeather #WeatherUpdate #SummerAlert #Monsoon2026 #Bathinda #LooAlert #ChandigarhWeather #BreakingNews #PunjabNews #IMD #HeatWaveAlert

पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब और चंडीगढ़ इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ने की चेतावनी दी है।

सोमवार को फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मंगलवार से इसका असर 10 जिलों तक फैल जाएगा। बुधवार से पूरा पंजाब लू की चपेट में आ सकता है।

बठिंडा सबसे गर्म, रातों में भी नहीं मिल रही राहत

रविवार को पंजाब का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। बठिंडा 43.1°C के साथ सबसे गर्म जिला रहा। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और फरीदकोट समेत कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे रात में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं।

चंडीगढ़ में 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

चंडीगढ़ में भी गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.3°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और 22 मई तक तापमान 42°C तक पहुंच सकता है।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

कब आएगा मानसून?

मौसम विभाग ने दिया अपडेटमौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में मानसून 22 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है। हालांकि इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान जताया गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है और सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर निर्भरता बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *