जालंधर में मां-बेटी पर हमला: घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप, Police जांच में जुटी!
#Jalandhar #PunjabNews #CrimeNews #BreakingNews #JalandharCrime #WomenSafety #HarassmentCase #PunjabPolice #CivilHospital #CrimeAlert #JalandharNews
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर में एक युवती और उसकी मां के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी हरजीत जबरन घर में घुस आया और उसके साथ हाथापाई करते हुए गलत हरकत करने की कोशिश की।

जब मां ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान युवती का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया।
डेढ़ साल पहले हुआ था तलाक, लगातार परेशान कर रहा था आरोपी
पीड़ित युवती ने बताया कि उसका करीब डेढ़ साल पहले तलाक हो चुका है और वह अपनी मां के साथ रह रही थी। आरोपी लगातार उसे अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था और काम पर आने-जाने को लेकर धमकियां देता था।
विरोध करने पर आरोपी ने हमला कर दिया।
अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस कार्रवाई की तैयारी
घटना के बाद घायल मां-बेटी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका मेडिकल और MLR किया जा रहा है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी के परिवार ने भी उनकी मदद करने की बजाय उल्टे उन पर ही आरोप लगाए। अब पीड़ित पक्ष पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
