Breaking NewsBusinessCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaInternationalJalandharनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

महंगाई का डबल झटका: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता परेशान

Spread the love

#PetrolPrice #DieselPrice #FuelPriceHike #BreakingNews #Inflation #PetrolDiesel #OilPrice #IndiaNews #Delhi #Mumbai #Kolkata #Chennai #महंगाई #पेट्रोलडीजल #FuelRates

Punjab Hotmail, New Delhi। देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की चिंता और बढ़ा दी है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी।

खास बात यह है कि सिर्फ एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है जब ईंधन के दामों में इजाफा किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

लगातार बढ़ती कीमतों के चलते अब राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं Mumbai, Kolkata और Chennai समेत देश के बड़े महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में तेज उछाल दर्ज किया गया है।

मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

चेन्नई में भी पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर अब सीधे आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *