Jalandhar में Dog’s का आतंक: बुजुर्ग महिला पर हमला, भागते हुए जमीन पर गिरी तो पैर में काटा
जालंधर। महानगर जालंधर में आवारा Dog’s का आतंक है। शनिवार को अशोक नगर में एक बुजुर्ग महिला पर 4 कुत्तों से हमला कर दिया। महिला गली में पैदल आ रही थी। अचानक चारों कुत्ते उस पर टूट पड़े। महिला गली में ही जमीन पर गिर गई। महिला ने बचाव करने की कोशिश की तो कुत्ते ने पैर में काट लिया और वहां से चले गए।





महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर एक व्यक्ति घर से बाहर आया और उसे संभाला। पूरी घटना का सीसीटीवी में कैद हो गई। मोहल्ले के लोग बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद उसे घर भेज दिया।
उसे कुत्तों ने पैर पर काटा था। घटना अशोक नगर में शहनाई पैलेस के पीछे की है। वहीं रहने वाले कपड़ा व्यापारी संजीव कुमार अरोड़ा ने बताया कि 65 वर्षीय महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ घरों में काम करती हैं। शनिवार को महिला घर में काम करने के लिए जा रही थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे अशोक नगर मोड़ की ओर से महिला धीरे-धीरे आ रही थी। जब वह टी-पॉइंट पर पहुंची तो एक कुत्ता उसके पास आकर भौंकने लगा। इसके बाद 3 और कुत्ते वहां आ गए और महिला पर हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला हाथ पैर मारकर किसी तरह कुत्तों को अपने आप से दूर करने की कोशिश करने लगी। वह बचाव में भागी तो जमीन पर गिर गई। इसके बाद कुत्तों ने उसके पैर पर काट लिया। महिला की आवाज सुनकर व्यक्ति घर से बाहर निकला तो कुत्ते वहां से जा चुके थे। इसके बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। संजीव अरोड़ा ने बताया कि कुत्तों को लेकर मोहल्ला वासियों और हमने कई बार शिकायत दी है, मगर कुछ फर्क नहीं पड़ा। उनके खुद के बच्चे भी इन्हीं गलियों में निकलने से डरते हैं, क्योंकि मोहल्ले में कुत्ते बहुत है।