AdministrationAmericaBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiEntertainment deskFeaturedGovernmentIndiaInternationalWorldदेश-विदेशनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

CJP प्रदर्शन पर बोले दिलजीत दोसांझ: ‘मुझे पहले ही Anti-National का टैग मिल चुका है, फिर भी छात्रों की बात सुननी चाहिए’

Spread the love

Punjab Hotmail, नई दिल्ली। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने CJP के प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों से प्रदर्शनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुनने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक मुद्दे का समाधान संवाद और बातचीत के माध्यम से ही निकाला जाना चाहिए।

दिलजीत दोसांझ ने अपने बयान में कहा, “मुझे पहले ही ‘Anti-National’ का टैग मिल चुका है। किसान आंदोलन के बाद मुझे भारी विरोध और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिनके बारे में मैं खुलकर बात भी नहीं कर सकता।

अब भी मुझे Anti-National ही कहा जाएगा।”उन्होंने छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट की आलोचना करते हुए कहा कि असहमति रखने वालों की बात सुनी जानी चाहिए और शांतिपूर्ण तरीके से उनकी मांगों पर विचार किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *