जनगणना 2026 का आगाज़: अब घर बैठे भरें जानकारी, 33 सवालों के लिए तैयार रहें!
Census2026 #PunjabCensus #DigitalIndia #PopulationSurvey #PunjabNews #ChandigarhNews #GovernmentUpdate #IndiaCensus #BreakingNews #PublicInfo
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/जालंधर । पंजाब में जनगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इस बार प्रक्रिया पहले से ज्यादा डिजिटल और व्यापक होने जा रही है। 30 अप्रैल 2026 से 14 मई 2026 तक लोग घर बैठे ऑनलाइन “स्व-गणना” के जरिए अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

इसके बाद 15 मई से 13 जून 2026 तक सरकारी टीमें घर-घर जाकर मकान और सुविधाओं से जुड़े 33 सवाल पूछेंगी। इस पूरे अभियान के लिए करीब 67 हजार कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
दो चरणों में होगी पूरी जनगणना
इस बार जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहला चरण “मकान सूची और आवास गणना” का होगा, जबकि दूसरा चरण 9 फरवरी 2027 से शुरू होकर हर व्यक्ति के विस्तृत डेटा को दर्ज करेगा। यह प्रक्रिया राज्य की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का बड़ा आधार बनेगी।
घर बैठे ऐसे करें स्व-गणना
जनता के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है, जिससे लोग बिना किसी कर्मचारी के घर आए खुद अपनी जानकारी भर सकते हैं।
१. आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं (मोबाइल/कंप्यूटर दोनों पर उपलब्ध)।
२. राज्य/यूटी चुनें और कैप्चा भरकर आगे बढ़ें।
३. परिवार के मुखिया के नाम से रजिस्ट्रेशन करें (बाद में बदलाव संभव नहीं)।
४. एक मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें।
अपनी पसंद की भाषा चुनें (एक बार चयन के बाद बदल नहीं सकते)।
किन-किन जानकारियों की होगी जरूरत?
ऑनलाइन या घर-घर सर्वे के दौरान आपसे कई अहम सवाल पूछे जाएंगे:
मकान की लोकेशन, प्रकार, दीवार-छत-फर्श की सामग्री।
घर में रहने वाले लोगों की संख्या और परिवार की संरचना।
सुविधाएं: पानी, बिजली, शौचालय, रसोई, ईंधन आदि।
संपत्ति: टीवी, फ्रिज, वाहन, मोबाइल, कंप्यूटर जैसी चीजें
सभी जानकारी भरने के बाद “फाइनल सबमिट” करने पर एक यूनिक SEID नंबर मिलेगा, जिसे संभालकर रखना जरूरी है।
ध्यान रखें ये जरूरी बातें
फाइनल सबमिशन के बाद जानकारी में बदलाव नहीं होगाSEID नंबर को प्रिंट या स्क्रीनशॉट के रूप में सुरक्षित रखेंसर्वे टीम के आने पर यही जानकारी दिखानी होगी।
अधिकारियों ने दी जानकारी
इस अभियान को लेकर लोकल बॉडी विभाग के सचिव मनजीत सिंह बराड़ और जनगणना निदेशक नवजोत खोसा ने तैयारियों की समीक्षा की और इसे सफल बनाने के निर्देश दिए।
