BJP PunjabBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityGovernmentIndiaJalandharPoliticsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

AAP को बड़ा झटका: आदमपुर के हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी भाजपा में शामिल, 2022 का चुनाव लड़ चुके!

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता, आदमपुर हलका इंचार्ज और 2022 विधानसभा चुनाव में आदमपुर सीट से उम्मीदवार रहे जीत लाल भट्टी ने चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया।

भट्टी के भाजपा में शामिल होने से आदमपुर की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। भाजपा में शामिल होने के दौरान पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर देती है, इसलिए अन्य दलों के नेता लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। ढिल्लों ने भरोसा जताया कि आगामी समय में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी।

जीत लाल भट्टी लंबे समय से आदमपुर क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके भाजपा में शामिल होने से समर्थकों में उत्साह है, जबकि आम आदमी पार्टी के लिए आदमपुर में संगठन को मजबूत बनाए रखना चुनौती बन सकता है।

अब राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि भाजपा उन्हें भविष्य में कौन-सी अहम जिम्मेदारी सौंपती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *