जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा: श्री हजूर साहिब जा रहे परिवार की कार भिड़ी, 2 वर्षीय मासूम समेत 4 की मौत, 5 घायल!
#Jalandhar #Bhogpur #RoadAccident #PunjabNews #BreakingNews #JammuNationalHighway #HazurSahib #AccidentNews #DailyTV #Punjab
Punjab Hotmail, जालंधर: जिले के भोगपुर के पास जम्मू नेशनल हाईवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दो कारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर से हुआ।

टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक परिवार श्री हजूर साहिब में मत्था टेकने के लिए जा रहा था। रास्ते में किशनगढ़ के पास एक कार के डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंचने से सामने से आ रही कार से सीधी भिड़ंत हो गई।
हादसे में 2 वर्षीय मासूम, एक महिला, एक फौजी और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
