Breaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaJalandharSAD Newsजालंधरनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

गहरे शोक की घड़ी: पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के साथ खड़ा भाजपा परिवार, जेपी नड्डा ने जताई संवेदना

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर (मनमोहन सिंह)। जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक Sheetal Angural की पूजनीय दादी श्रीमती कृष्णा देवी जी का स्वर्गवास हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

इस दुःखद घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का पूरा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष Jagat Prakash Nadda ने श्रीमती कृष्णा देवी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि इस अपूरणीय क्षति के समय उनकी संवेदनाएं शीतल अंगुराल और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करें।

श्रीमती कृष्णा देवी जी धार्मिक, स्नेहमयी और संस्कारवान व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने जीवन में परिवार को प्रेम, एकता और नैतिक मूल्यों का मार्ग दिखाया।

उनके निधन से परिवार ने न केवल एक वरिष्ठ सदस्य, बल्कि एक मार्गदर्शक और आशीर्वाद स्वरूप छत्रछाया खो दी है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *