Big News : Actor सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में दो और चढ़े मुंबई क्राइम ब्रांच के हत्थे, अबोहर के रहने वाले जालंधर से पकड़े
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। अभी की बड़ी खबर सामने आई है जिसमें मुंबई क्राइम ब्रांच में कार्रवाई करते हुए Actor सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने हथियार मुहैया करवाए थे। इससे पहले फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस मुंबई की क्राइम ब्रांच ने पंजाब ब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त आरोपियों ने ही मुख्य आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया करवाए थे। जालंधर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आरोपी अनुज ट्रक पर हैल्पर के तौर पर काम करता था। वही, सुभाष किसान है और साथ में एक किराने की दुकान भी चलाता है। अनुज पर पंजाब और हरियाणा में पहले से कई केस दर्ज हैं और वह शुरू से लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। दोनों ने पनवेल में 15 मार्च को दो पिस्तौलें डिलीवर की थीं।

अबोहर के रहने वाले दोनों युवकों को पकड़ने गुरुवार को जालंधर पहुंची थी मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को जालंधर पहुंच गई थी। जिले की पुलिस से संपर्क साध कर टीम ने उक्त आरोपियों को रात में गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपियों ने ही सागर पाल और विक्की गुप्ता को दो पिस्टल और 38 जिंदा रौंद मुहैया करवाए थे। दोनों आरोपी लॉरेंस के खास गुर्गे हैं। बता दें कि केस में अभी तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपियों द्वारा हथियारों की डिलीवरी से पहले दोनों वेपनों का टेस्ट किया था। आरोपियों ने जालंधर में उक्त दोनों वेपनों से एक एक बार गोली चला कर देखी थी। कुल 40 रौंद उनके पास थे। दो गोलियां चलाने के बाद उनके पास 38 रौंद बचे थे। जोकि आरोपियों ने सागर पाल और विक्की को सौंप दिए थे। 38 राउंड में से 5 राउंड सागर पाल ने सलमान के घर पर फायर किया था। 17 राउंड, तापी नदी से मुंबई क्राइम ब्रांच ने बरामद की है। जबकि 16 राउंड मिसिंग है। पुलिस उक्त रौंद को तलाश में लगी हुई है। सागर पाल और विक्की गुप्ता को 29 अप्रैल तक पुलिस ने रिमांड पर रखा गया है।
Actor फायरिंग में जालंधर से तार जुड़ने के बाद लगातार पुलिस के संपर्क में मुंबई थी क्राइम ब्रांच
मुंबई क्राइम ब्रांच ने जालंधर पुलिस से संपर्क साधा है। हालांकि इसे लेकर किसी भी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है, क्योंकि मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि सागर पहले जालंधर में ही था। जालंधर में ही वह किसी तीसरे व्यक्ति के जरिए लॉरेंस गैंग के टच में आया। इसलिए मुंबई पुलिस इस मामले में जालंधर से जानकारी जुटा रही थी। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।