Breaking NewsChandigarhCityFeaturedIndiaJalandharPositive NewsPunjab HotmailReligiousजालंधरधर्म-कर्मपंजाब

न्यू कमल विहार में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, 10 दिन की मेहनत से खुद तैयार किया रावण का पुतला

Spread the love

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर। बशीरपुरा से सटे न्यू कमल विहार में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दशहरा पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से पिछले 10 दिनों में स्वयं रावण का पुतला तैयार किया। मंगलवार को सूर्यास्त होते ही बच्चों ने रावण के पुतले को अग्नि भेंट कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

बच्चों के इस प्रयास ने इलाके के लोगों का दिल जीत लिया। दशहरा पर्व के दौरान आसपास के निवासी भी मौजूद रहे और बच्चों द्वारा मिल-जुलकर की गई मेहनत की जमकर सराहना की। बच्चों ने जिस उत्साह के साथ रावण का पुतला तैयार किया और पर्व मनाया, वह सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

इस आयोजन के माध्यम से बच्चों ने भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व को भी दर्शाया।

इस अवसर पर गौरी, पिहू, कयना, इशू, ऋचा, खुशी, धानी, जॉय, आरव, गंगाधर, शानू और दिवांश सहित अन्य बच्चे उपस्थित रहे। वहीं, इलाका निवासियों में रजनी, पूनम, काजल, रेणु, जिया, अनु नौटियाल, संगीता, सलोनी, अनीता और नीलम सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

सभी ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए उनके प्रयास को प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *