जनता पर महंगाई की नई मार! 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम… देखें नये रेट!
#PetrolPrice #DieselPrice #FuelPriceHike #Inflation #PetrolDiesel #IndiaNews #BreakingNews #OilPrice #Mahangai #EconomicNews #DelhiNews #FuelRates
Punjab Hotmail, नई दिल्ली/चंडीगढ़। India में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।

दिल्ली में पेट्रोल 99.51 और डीजल 92.49 रुपये पहुंचा
New Delhi में नई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ते दामों का असर अब आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बना वजह
तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। भारत जैसे आयातक देशों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
बढ़ सकती हैं रोजमर्रा की चीजों की कीमतें
विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ते ईंधन दामों से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका असर खाने-पीने की वस्तुओं और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
