जालंधर में सांझी वेलफेयर सोसायटी की ओर से धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व
पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर। सांझी वेलफेयर सोसायटी की ओर से नारायण चौक, न्यू कालीगिधर एवेन्यू, 66 फुट रोड पर दशहरा पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। सोसायटी के सदस्यों ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया।

इस आयोजन में सोसायटी के चेयरमैन रघवीर सिंह पवार, प्रधान राजेश शर्मा और कैशियर वरेश खन्ना सहित हरीश अरोड़ा, सोनू कश्यप, सत्य नारायण, राजू, डॉ. आशीष जटियाली, शिवालिक सूरी, सिमरनजीत सिंह, सुरिंदर, सरबजीत सिंह, दर्शन सिंह कुबेर और दविंदर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर दशहरा पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
