AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityCrimeJalandharPunjab GovernmentPunjab Policeजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जानलेवा साबित होती बिल्डिंग: जालंधर हाइट्स-2 की छत से 24 वर्षीय युवती ने लगाई छलांग, मौत… कारण हैरान करने वाला!

Spread the love

पुलिस बोली- युवती मानसिक रूप से परेशान थी; परिजनों के बयान, CCTV फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच जारी

कुछ दिनों पहले भी युवती ने ऐसे ही कारणों के चलते कर ली थी खुदकुशी! परिवारों में डर का माहौल?

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। जालंधर हाइट्स-2 की बहुमंजिला इमारत के डी-ब्लॉक में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 24 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गई।

ऊंचाई से गिरने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान 24 वर्षीय जैसमीन के रूप में हुई है। थाना सदर के सब-इंस्पेक्टर बलकरण के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवती द्वारा छत से छलांग लगाने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, जैसमीन अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी थी और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।

जोरदार आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

घटना दोपहर के समय जालंधर हाइट्स-2 सोसाइटी में हुई। डी-ब्लॉक की छत से युवती के नीचे गिरने के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की परिस्थितियों की पूरी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

CCTV फुटेज भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। अधिकारियों के अनुसार, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सोसाइटी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है, ताकि घटना से पहले और उस समय की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयानों तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *