AdministrationBreaking NewsChandigarhCityFeaturedGovernmentJalandharPositive NewsPunjab GovernmentReligiousजालंधरदेश-विदेशधर्म-कर्मपंजाबराज्य समाचार

25 सितंबर को जालंधर में रहेगी स्थानीय छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद

Spread the love

सिद्ध बाबा सोढ़ल महाराज के सालाना मेले को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल महाराज जी के सालाना मेले को लेकर जिला प्रशासन ने 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को जालंधर जिले में स्थानीय छुट्टी घोषित की है।

जारी आदेश के अनुसार, जिले में पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों, निगमों, बोर्डों, शिक्षण संस्थानों और पंजाब सरकार के अन्य संगठनों में इस दिन अवकाश रहेगा।

इसके चलते 25 सितंबर को जालंधर के सरकारी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और इन संस्थानों में सामान्य सरकारी कामकाज नहीं होगा।

हर साल आयोजित होने वाला श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल महाराज का मेला जालंधर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मेले में पंजाब के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *