जालंधर में सीनियर पत्रकार कुश चावला से हथियारों के बल पर लूट, सोने की 2 अंगूठियां और ₹20 हजार कैश लूटकर फरार
मोती बाग फ्लाईओवर के पास वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Punjab Hotmail, जालंधर। डीएवी यूनिवर्सिटी से कुछ दूरी पर स्थित मोती बाग फ्लाईओवर के पास मंगलवार को हथियारों के बल पर लूट की वारदात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार दैनिक सवेरा के सीनियर पत्रकार कुश चावला को लुटेरों ने निशाना बनाया और हथियार दिखाकर उनसे सोने की दो अंगूठियां तथा करीब 20 हजार रुपये नकद लूट लिए।
हथियार दिखाकर वारदात को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि लुटेरों ने हथियारों के बल पर पत्रकार कुश चावला को घेर लिया और उनसे कीमती सामान व नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
पत्रकार से लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

शहर में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच एक सीनियर पत्रकार को हथियारों के बल पर लूटे जाने की घटना ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द काबू करने की चुनौती है।
