AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityFeaturedJalandharPoliticsPositive NewsPunjab Governmentजालंधरपंजाबराज्य समाचार

27 अगस्त को खुले रहेंगे जालंधर के बाजार: पंज पीर बाजार एसोसिएशन ने कहा- दुकानदार भ्रमित न हों- निरमल सिंह बेदी

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। 27 अगस्त को प्रस्तावित पंजाब बंद को लेकर पंज पीर बाजार एसोसिएशन के प्रधान निरमल सिंह बेदी ने व्यापारियों की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि यह हड़ताल केवल सरकारी विभागों और सरकारी संगठनों तक सीमित रहेगी।

बाजार, दुकानें, फैक्ट्रियां और निजी कारोबार सामान्य रूप से खुले रहेंगे। निरमल सिंह बेदी ने कहा कि किसी भी व्यापारी को दुकान बंद करने के लिए नहीं कहा गया है और न ही कोई दुकानदार अपनी दुकान बंद करेगा।

उन्होंने कहा कि इस समय त्योहारी सीजन चल रहा है और बाजार बंद रहने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए सभी दुकानदार बिना किसी भ्रम के अपनी दुकानें खोलें और सामान्य रूप से कारोबार करें।

उन्होंने सरकारी संगठनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी ओर से भी पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि व्यापारियों को बंद में शामिल होने के लिए नहीं कहा गया है। ऐसे में सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

व्यापारियों के लिए साफ संदेश

एसोसिएशन ने सभी व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि यह संदेश दुकानदारों तक पहुंचाया जाए, ताकि 27 अगस्त को लेकर किसी तरह की गलतफहमी न रहे। छोटी दुकान से लेकर फैक्ट्री और बड़े कारोबार तक सभी प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *