AdministrationBreaking NewsChandigarhCityElectionsJalandharPoliticsइलेक्शनजालंधरपंजाब

जिमखाना क्लब चुनाव: अनु माटा ने नामांकन लिया वापस, हरप्रीत गोल्डी निर्विरोध; स्वास्थ्य कारणों से पीछे हटी!

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रोग्रेसिव ग्रुप की जॉइंट सेक्रेटरी पद की उम्मीदवार अनु माटा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने क्लब के विभिन्न ग्रुपों को भेजे संदेश में स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए चुनाव से हटने की जानकारी दी।

अनु माटा के नामांकन वापस लेने के बाद अचीवर्स ग्रुप के उम्मीदवार हरप्रीत सिंह गोल्डी जॉइंट सेक्रेटरी पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। उनके मुकाबले अब कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं है। क्लब की चुनाव प्रक्रिया के तहत पदभार संभालने से पहले उन्हें विजेता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

वहीं, प्रोग्रेसिव ग्रुप ने आनरेरी सेक्रेटरी पद पर प्रो. झांजी की जगह विजय सहदेव और ट्रेजरर पद पर मेजर कोछड़ की जगह गुरशरण सिंह कोछड़ को मैदान में उतारा है।जिमखाना क्लब के बाकी पदों के लिए 30 अगस्त को मतदान होगा।

चुनावी माहौल के बीच क्लब के बुजुर्ग सदस्यों ने नए बनने वाले ग्रुप से बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *