AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityElectionsFeaturedIndiaJalandharPoliticsPromotionजालंधरपंजाबराज्य समाचार

नामांकन के आखिरी दिन जिमखाना क्लब में दिखा चुनावी जोश: अचीवर्स ग्रुप की सक्रियता चर्चा में, प्रोग्रेसिव के मनिंदर विरदी ग्लैडी ने दाखिल किया नामांकन

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जिमखाना क्लब जालंधर के आगामी चुनावों को लेकर नामांकन के आखिरी दिन क्लब परिसर में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म नजर आया। अचीवर्स ग्रुप के समर्थकों की लगातार आवाजाही और सदस्यों की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। वहीं, प्रोग्रेसिव ग्रुप के उम्मीदवार मनिंदर विरदी ग्लैडी नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो उनके साथ अपेक्षाकृत कम समर्थक नजर आए।

नामांकन के दौरान फोटो और समर्थकों की मौजूदगी रही चर्चा में

नामांकन के दौरान अचीवर्स ग्रुप के सदस्यों में खासा उत्साह दिखाई दिया। समर्थक एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाते और उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाते नजर आए। दूसरी ओर, मनिंदर विरदी ग्लैडी के नामांकन के समय उनके साथ सीमित संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

बताया गया कि ग्लैडी अपने साथ आए अन्य समर्थकों को भी आवाज लगाते नजर आए। हालांकि, चुनावी समीकरणों और वास्तविक समर्थन का आकलन मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा।

नामांकन के एक दिन पहले प्रोग्रेसिव ग्रुप के अन्य उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान भी समर्थकों की मौजूदगी देखने को मिली थी। वहीं, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम तक अचीवर्स ग्रुप के सदस्यों की क्लब में गतिविधियां जारी रहीं।

शाम की बैठक में आगे की रणनीति पर मंथन

अचीवर्स ग्रुप की ओर से शाम करीब 6 बजे एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में जॉइंट सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार हरप्रीत सिंह ‘गोल्डी’, पहली बार चुनाव मैदान में उतरे जुबिन शंगारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में सदस्यों से संपर्क, चुनावी रणनीति और क्लब के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से आगे रखने पर चर्चा हुई।

तीन टर्म तक एग्जीक्यूटिव मेंबर रहे हरप्रीत गोल्डी, अब जॉइंट सेक्रेटरी पद पर मैदान में

अचीवर्स ग्रुप के जॉइंट सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार हरप्रीत सिंह ‘गोल्डी’ ने नामांकन के दौरान क्लब को अपना परिवार बताते हुए कहा कि वे क्लब के सभी सदस्यों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा से अधिक क्लब की एकजुटता और बेहतर भविष्य के लिए काम करने का माध्यम है।

हरप्रीत गोल्डी ने कहा कि क्लब के सीनियर सदस्यों और सीनियर सिटीजन की जरूरतों को प्राथमिकता देना उनकी प्रमुख योजनाओं में शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि क्लब के सदस्यों के लिए आने वाले समय में कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है और पूरा ग्रुप क्लब की बेहतरी के लिए प्रयासरत है।

जिम की मशीनें अपग्रेड, फूड क्वालिटी और युवाओं पर फोकस

हरप्रीत गोल्डी ने बताया कि वह पिछले तीन टर्म से एग्जीक्यूटिव मेंबर के तौर पर क्लब में सेवाएं दे चुके हैं। इस बार ग्रुप ने उन्हें जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए मैदान में उतारा है।उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्लब की जरूरतों को करीब से समझा है।

उनकी प्राथमिकताओं में जिम की मशीनों को अपग्रेड करना, फूड क्वालिटी में सुधार करना और क्लब में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना शामिल है।उन्होंने कहा कि क्लब में फुटफॉल बढ़ाने के लिए नई गतिविधियों और बेहतर सुविधाओं पर काम किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक सदस्य और युवा क्लब से जुड़ें।

सदस्यों के लिए बनेगा फर्स्ट एड रूम

हरप्रीत गोल्डी ने क्लब में फर्स्ट एड रूम बनाने की योजना भी सामने रखी। उन्होंने कहा कि यहां सदस्यों के लिए आवश्यक लाइफ सेविंग दवाइयां और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके।

उन्होंने कहा कि जिमखाना क्लब की तरक्की किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी सदस्यों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है और भविष्य में भी क्लब की बेहतरी के लिए सभी को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिमखाना क्लब चुनाव का मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में दोनों ग्रुपों की चुनावी रणनीति, सदस्य संपर्क अभियान और मुद्दों को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *