भाजपा जालंधर शहरी की संगठनात्मक बैठक संपन्न, 2027 की तैयारियों का रोडमैप तैयार
परमिंदर बराड़ बोले- भाजपा के डबल इंजन सरकारों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार
Punjab Hotmail, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तार से रणनीति तैयार की गई।
संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: परमिंदर बराड़
भाजपा पंजाब के जोनल इंचार्ज एवं प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि संगठन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बराड़ ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा शासित राज्यों की डबल इंजन सरकारों के रिपोर्ट कार्ड को पंजाब की जनता के सामने रखा जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि इसके आधार पर पंजाब में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का रास्ता तैयार होगा।
संगठन विस्तार पर सूरज भारद्वाज और हरजीत संधू का जोर
भाजपा जालंधर शहरी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ता संपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
जिला सह-प्रभारी एवं प्रदेश सचिव हरजीत सिंह संधू ने मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
पंजाब में भाजपा सरकार बनाने में जालंधर की अहम भूमिका: अशोक हिक्की सरीन
जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जालंधर भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता के बीच पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने में जालंधर भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क पर बनी रणनीति
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, SIR, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियानों और विभिन्न मोर्चों के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में सुशील कुमार रिंकू, अमरजीत सिंह अमरी, कर्मजीत कौर चौधरी, शीतल अंगुराल, रमन पब्बी सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, सोनी भंडारी, दर्शन लाल भगत, भूपेंद्र कुमार, देविंदर कालिया एवं देविंदर भारद्वाज, हनी कंबोज,जिला सचिव अमित भाटिया, गौरव महेश्वरी, अटवाल, अनुप शर्मा, मीनू शर्मा, शालू कुमारी, योगेश मल्होत्रा एवं गोपाल कृष्ण सोनी, मंडल अध्यक्ष आर.के. मल्होत्रा, आशीष सहगल, चंदन रखेजा, क्षितिज ढल, प्रदीप कपानिया, संदीप कुमार, ऋषि बहल, मनीष बल, प्रदीप खुल्लर, अजय ठाकुर एवं सोनू चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
#JalandharBJP #PunjabPolitics #BJP2027 #JalandharNews #PunjabNews
