पंजाब में 26 अगस्त को रिजर्व छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बाजार रहेंगे खुले; जानें किसे मिलेगा अवकाश
पैगंबर मुहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर छुट्टी, सरकारी कर्मचारियों को रिजर्व छुट्टी के नियम के तहत मिलेगा लाभ
Punjab Hotmail, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब सरकार ने 26 अगस्त 2026, बुधवार को पैगंबर मुहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर रिजर्व छुट्टी घोषित की है। हालांकि, यह दिन राज्य की गजटेड छुट्टियों में शामिल नहीं है।

इसलिए 26 अगस्त को स्कूल, कॉलेज, बाजार, दुकानें और अन्य कमर्शियल संस्थान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।
सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या है नियम?
पंजाब सरकार की ओर से जारी वार्षिक छुट्टियों की सूची में सरकारी कर्मचारियों के लिए कुल 27 रिजर्व छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। कर्मचारी इन 27 छुट्टियों में से अपनी सुविधा के अनुसार 2 रिजर्व छुट्टियां ले सकते हैं।

26 अगस्त की छुट्टी भी इसी रिजर्व छुट्टियों की सूची में शामिल है। जिन सरकारी कर्मचारियों ने इसे अपनी दो रिजर्व छुट्टियों में चुना है, वे 26 अगस्त को अवकाश ले सकेंगे। यह छुट्टी सभी सरकारी कार्यालयों के लिए अनिवार्य गजटेड अवकाश नहीं है।
स्कूल-कॉलेज और बाजार खुले रहेंगे
चूंकि 26 अगस्त को गजटेड छुट्टी घोषित नहीं की गई है, इसलिए पंजाब में स्कूल और कॉलेज सामान्य रूप से संचालित होंगे। इसके अलावा बाजार, दुकानें और अन्य कमर्शियल यूनिट भी सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।
यानी 26 अगस्त को छुट्टी को लेकर भ्रम की स्थिति में यह ध्यान रखना जरूरी है कि रिजर्व छुट्टी और गजटेड छुट्टी अलग-अलग होती हैं। रिजर्व छुट्टी का लाभ संबंधित सरकारी कर्मचारी नियमों के अनुसार ही ले सकते हैं।
