AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityCricketCrimeIndiaInternationalMohaliPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारकपूरथलापंजाबराज्य समाचार

कनाडा में सेटल करवाने का झांसा देकर 27.69 लाख की ठगी, इमीग्रेशन कंपनी के संचालक समेत 4 पर केस!

Spread the love

Punjab Hotmail, कपूरथला। सैनिक स्कूल कपूरथला के एक अध्यापक के बेटे को कनाडा में सेटल करवाने का झांसा देकर 27 लाख 69 हजार 515 रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है।

पीड़ित अध्यापक की शिकायत पर थाना सिटी कपूरथला पुलिस ने चंडीगढ़ की सन कास्ट इमीग्रेशन सर्विस के संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सैनिक स्कूल के अध्यापक मनोहरलाल चंदेल ने आरोप लगाया कि उनके बेटे प्रज्वल चंदेल को कनाडा में पक्का करवाने के नाम पर इमीग्रेशन कंपनी के संचालक अरविंदर सिंह और उसके साथियों ने उनसे कुल ₹27,69,515 लिए।

काफी समय बीतने के बाद भी न तो बेटे को कनाडा में सेटल करवाया गया और न ही रकम वापस की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उन्हें कथित तौर पर जान-माल के नुकसान की धमकियां भी दी गईं।

मामले की जांच कर रहे ASI बलदेव सिंह के अनुसार, पुलिस ने अरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, बाघा पुराना निवासी डेविड अरोड़ा और चंडीगढ़ निवासी बलजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब आरोपों की जांच के साथ दस्तावेजों, इमीग्रेशन प्रक्रिया और पैसों के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने या सेटलमेंट के लिए किसी भी इमीग्रेशन एजेंट को रकम देने से पहले उसके लाइसेंस, पंजीकरण और दावों की पूरी तरह जांच जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *