AdministrationBreaking NewsCanadaChandigarhCityCrimeHealthIndiaJalandharPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारकनाडाजालंधरदेश-विदेशपंजाबफिरोजपुरराज्य समाचार

शादीशुदा होकर पासपोर्ट में खुद को बताया ‘सिंगल’! जालंधर की महिला डॉक्टर पर धोखाधड़ी का केस, कनाडा जाने का आरोप?

Spread the love

जालंधर/फिरोजपुर: पंजाब के जालंधर की रहने वाली एक महिला डेंटिस्ट के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद उसने नया पासपोर्ट बनवाते समय खुद को अविवाहित घोषित किया और बाद में कनाडा चली गई।

यह कार्रवाई फिरोजपुर निवासी उसके पति त्रिपुष शर्मा की शिकायत पर की गई है।शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2021 में पवनप्रीत कौर से हुई थी। इसके बावजूद वर्ष 2024 में पवनप्रीत कौर ने रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, जालंधर में पासपोर्ट बनवाते समय अपने वैवाहिक दर्जे में स्वयं को अविवाहित बताया।

आरोप है कि गलत जानकारी के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के बाद वह कनाडा चली गई।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला घर से गहने और नकदी भी अपने साथ ले गई।

हालांकि पुलिस ने इस संबंध में चोरी की धाराएं नहीं लगाई हैं।जांच के बाद फिरोजपुर पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक न्यासभंग) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *