AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeJalandharPoliticsPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

एक्साइज टीम पर फायरिंग से सनसनी: संदीप पाहवा समेत 4 नामजद, 10-12 अज्ञात… गोलियां इन्हीं ने चलाई; डीसी-तोता भी गिरफ्तार!

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। अवैध शराब की बरामदगी के लिए गई एक्साइज टीम पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा मामला दर्ज किया है।

एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 307 (हत्या का प्रयास), आर्म्स एक्ट और सरकारी कर्मचारियों पर हमला व ड्यूटी में बाधा डालने से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने संदीप पाहवा, बोनी, तोता और डीसी को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि 10 से 12 अज्ञात लोगों को भी केस में शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग करने वाले सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।

जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोलियां लाइसेंसी हथियार से चलाई गई थीं या अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक्साइज टीम ने बोनी को गिरफ्तार कर अवैध शराब बरामद की थी। इसी दौरान दूसरा गुट मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प के बाद फायरिंग शुरू हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *