बस्ती दानिशमंदा में निकली भव्य कलश यात्रा एवं संध्या फेरी, श्रद्धा और भक्ति से गूंजा पूरा क्षेत्र
शीतल अंगूराल के नेतृत्व में सिर गोवर्धन वाराणसी से आए पावन कलशों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने किया सहभाग
अशोक सरीन हिक्की,राकेश राठौर, सुशील रिंकू, अमरजीत सिंह अमरी, करमजीत कौर चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ नेता हुए शामिल
ढोल-ताशों, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से हुआ भव्य स्वागत, दर्जनों महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर लोगो ने विशाल भव्य लंगर लगा दी आस्था की मिसाल
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगूराल की अध्यक्षता में वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती दानिशमंदा में श्री गुरु रविदास महाराज जी के पावन जन्मस्थल सिर गोवर्धनपुर, वाराणसी से आए पवित्र कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा एवं संध्या फेरी निकाली गई।

श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन ने देखते ही देखते एक विशाल शोभायात्रा का रूप धारण कर लिया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में अपनी आस्था प्रकट की।

यात्रा का शुभारंभ बस्ती दानिशमंदा के मुख्य बाजार से हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु गुरु रविदास महाराज जी के जयकारों का उद्घोष करते हुए आगे बढ़े। ढोल-ताशों की गूंज, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया, जबकि आतिशबाजी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

इस अवसर पर जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रिंकू, प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह अमरी, प्रदेश सचिव करमजीत कौर चौधरी, मोनू पुरी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी नेताओं ने गुरु रविदास महाराज जी के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कलश यात्रा की विशेष आकर्षण दर्जनों महिलाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने सिर पर पावन कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ संध्या फेरी में भाग लिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का संदेश सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश है। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के महान संतों और गुरुओं की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
शीतल अंगूराल ने कहा कि सिर गोवर्धनपुर वाराणसी से आए पावन कलशों का जालंधर आगमन समूचे समाज के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं समाज को एकता, भाईचारे और सेवा भाव का मार्ग दिखाती हैं तथा सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र गुरु रविदास महाराज जी के जयकारों से गूंज उठा। कलश यात्रा एवं संध्या फेरी का समापन धार्मिक अरदास एवं गुरु महिमा के गुणगान के साथ हुआ।
इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, मनजीत सिंह टीटू, तरसेम थापा, तरविंदर सोई, योगेश मल्होत्रा, अमित सिंह संधा, संदीप पाहवा, बबल पहलवान, ऋषि बहल, प्रदीप खुल्लर,
अजय ठाकुर, गोल्डी भगत, मनीष बल, सोनू चौहान, अमित भाटिया, दविंदर भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, हिमांशु शर्मा, गौरव राय, प्रमोद कश्यप, वरुण नागपाल।
