AdministrationBJP PunjabBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedGovernmentIndiaJalandharPoliticsPunjab GovernmentPunjab PoliceReligiousअपराध समाचारजालंधरपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर में उपद्रव के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज होना स्वागतयोग्य, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो: अशोक सरीन हिक्की

Spread the love

भाजपा, मंदिर कमेटी-संत समाज के साथ धार्मिक स्थानों में बदमाशी बर्दाश्त नहीं करेगी

कालिया, राठौड़, जयवीर, रिंकू, बिट्टू, भंडारी, अविनाश, शीतल समेत सभी प्रमुख नेताओं ने निंदा की

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने पवित्र शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई गाली-गलौच, पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता भंग करने और श्रद्धालुओं में भय का माहौल पैदा करने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस मौके पर राष्ट्रीय भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपप्रधान एवं पूर्व मेयर राकेश राठौड़, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपप्रधान सुशील रिंक, प्रदेश उपप्रधान तेजिंदर बिट्टू, पूर्व  विधायक केडी भंडारी, पूर्व विधायक अविनाश चंद्र कलेर, पंजाब भाजपा एस. सी मोर्चा के पूर्व प्रधान शीतल अंगूराल, पंजाब भाजपा सचिव करमजीत चौधरी,अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा, महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत गोल्डी, पार्षद मंजीत सिंह टीटू ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि जालंधर पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करना एक सराहनीय और सही कदम है।

उन्होंने कहा कि यदि इस घटना में आम आदमी पार्टी के समर्थकों की संलिप्तता सामने आई है तो कानून के अनुसार सभी दोषियों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस हिंसक घटना में निर्दोष लोगों के घायल होने, मंदिर परिसर में तोड़फोड़ और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

भाजपा संत समाज और श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के साथ मजबूती से खड़ी है तथा उनकी न्यायोचित मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। इस तरह धार्मिक स्थानों मे बदमाशी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब पुलिस से अपील की कि मंदिर कमेटी और संत समाज की मांगों के अनुरूप सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने का दुस्साहस न कर सके।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, श्रद्धालुओं का सम्मान और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार और प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *