AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedGovernmentIndiaJalandharPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab PoliceReligiousअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशधर्म-कर्मपंजाबराज्य समाचार

देवी तालाब मंदिर पत्थरबाजी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 17-18 आरोपी नामजद; हत्या के प्रयास समेत संगीन धाराएं दर्ज

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। आम आदमी पार्टी के नॉर्थ प्रभारी एवं मेयर वनीत धीर की शुकराना यात्रा के दौरान सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास (धारा 307) समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए 17-18 आरोपियों को नामजद किया है। मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

घटना के विरोध में संत समाज और श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत सौंपी। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर परिसर में पत्थरबाजी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।

भारत साधू समाज के महंत बंसीदास ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता श्री त्रिपुरमालिनी जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

ऐसे पवित्र धार्मिक स्थल पर कथित पत्थरबाजी, हंगामा और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं। उधर, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

मंदिर परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि सभी नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुनिए, इस पूरे मामले पर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने क्या कहा…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *