AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeGovernmentIndiaJalandharPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

अमृतसर में सफाई कर्मचारियों के धरना स्थल पर बंधी रस्सी से टकराकर पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की मौत, जिम्मेदार कौन!

Spread the love

Punjab Hotmail, अमृतसर: भंडारी पुल पर चल रहे धरने के दौरान सड़क पर बंधी रस्सी से टकराने के कारण पंजाब पुलिस के कांस्टेबल रणवीर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। रणवीर सिंह मूल रूप से बटाला के रहने वाले थे और अमृतसर में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का सड़क हादसा हो गया है। बेटे के घायल होने की खबर मिलते ही उन्होंने तत्काल छुट्टी ली और स्कूटी पर बटाला के लिए रवाना हो गए।

इसी दौरान जब वह भंडारी पुल के पास पहुंचे, तो धरने के कारण सड़क पर बंधी रस्सी उन्हें दिखाई नहीं दी और वह उससे टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धरना स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं तथा सड़क पर लगाई गई रस्सी को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *