AdministrationBreaking NewsChandigarhCityDevlopmentEnvironmentFeaturedGovernmentIndiaJalandharMunicipal corporationMunicipal corporation JalandharPoliticsPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में प्रदर्शन: CM-DSP का पुतला बना निकाला जुलूस! निगम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, महिलाओं ने मारी…!

Spread the love

DSP को बर्खास्त करने की मांग तेज, चेतावनी—मांगें नहीं मानीं तो फिर होगा पंजाब बंद

Punjab Hotmail, जालंधर: नगर निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि आज जालंधर शहर बंद नहीं रहा, जबकि पंजाब बंद के आह्वान का असर राज्य के कई अन्य जिलों में देखने को मिला।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि डीएसपी को सस्पेंड करने के बजाय बर्खास्त (Dismiss) नहीं किया गया और संबंधित पुलिस कर्मियों पर सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई नहीं हुई, तो जालंधर सहित पूरे पंजाब में दोबारा बंद का आह्वान किया जाएगा।

एसआईटी के गठन पर भी प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि मामले की केवल जांच नहीं, बल्कि लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सीधी और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मामले की जानकारी देते हुए नेता बंटू ने कहा कि आज पंजाब बंद का आह्वान था, लेकिन जालंधर में केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। उन्होंने दोहराया कि उनकी मुख्य मांग डीएसपी को केवल निलंबित नहीं, बल्कि सेवा से बर्खास्त करने की है।

उनका कहना था कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *