AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityDevlopmentEnvironmentFeaturedGovernmentHealthIndiaJalandharJalandharImprovementtrustMunicipal corporationMunicipal corporation JalandharPoliticsPunjab Governmentजालंधरपंजाबसमाचार

कांग्रेसी विधायक के करीबी पर नगर निगम को लाखों की चपत लगाने का आरोप! अवैध निर्माण पर चलेगा ‘पीला पंजा’? Blinkit स्टोर बना ट्रैफिक जाम की वजह

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर (मनमोहन सिंह)। शहर के संघा चौक से वडाला चौक जाने वाले मार्ग पर स्थित Blinkit स्टोर एक बार फिर विवादों में घिर गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि स्टोर के बाहर वाहनों की लगातार आवाजाही और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण इस व्यस्त सड़क पर रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

लोगों का कहना है कि राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

खाली प्लॉट में खड़ी कर दी नई इमारत, बढ़ी लोगों की परेशानी

स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और नगर निगम को शिकायतें देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

इसके उलट, दुकान संचालक ने साथ लगते खाली प्लॉट में एक और इमारत खड़ी कर वहां भी Blinkit स्टोर शुरू कर दिया, जिससे ट्रैफिक का दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है।

लोगों का कहना है कि यदि पहले से ही सड़क पर जगह कम थी, तो नए निर्माण ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

RTI एक्टिविस्ट ने उठाए निर्माण पर सवाल

मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब RTI एक्टिविस्ट गौरव लूथरा ने कथित रूप से इस निर्माण को अवैध बताते हुए इसकी शिकायत प्रशासन और नगर निगम को भेजी।

शिकायत में निर्माण की वैधता की जांच कराने और नियमों के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि यदि निर्माण बिना मंजूरी या नियमों के विरुद्ध किया गया है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

जांच के बाद चल सकता है निगम का ‘पीला पंजा’

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जांच में निर्माण अवैध पाया जाता है तो नगर निगम को बिना किसी राजनीतिक या अन्य दबाव के सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

लोगों का मानना है कि नियमों के विरुद्ध बने निर्माण पर निगम का ‘पीला पंजा’ चलना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति कानून की अनदेखी कर अवैध निर्माण करने की हिम्मत न कर सके।

अब सभी की निगाहें नगर निगम की जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *