AdministrationBJP PunjabBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiDevlopmentEducationEnvironmentFeaturedFoodGadgetsGovernmentHealthIndiaIndian RailwaysInternationalJalandharMohaliMunicipal corporation JalandharPoliticsPunjab Governmentअपराध समाचारअमृतसरजालंधरनई दिल्लीपंजाबपटियालाबठिंडाराजनीति समाचारराज्य समाचारलुधियानासाहिबजादा अजीत सिंह नगर

हरी पगड़ी बांध जालंधर पहुंचे PM Modi: बोले-ਪੰਜਾਬੀਓ ਕਿਵੇਂ ਹੋ-ਚੜਦੀ ਕਲਾ ਚ ਹੋ’, बोले ‘AAP’ के भ्रष्टाचार से जनता परेशान; कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई… पढ़ें पूरा भाषण!

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर/चंडीगढ़ (मनमोहन सिंह)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब दौरे के दौरान जालंधर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार “कर्ज पर मौज” कर रही है और किसानों, महिलाओं तथा युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है, गैंगवार, नशा और अपराध बढ़ रहे हैं, जबकि व्यापारियों और आम लोगों में असुरक्षा का माहौल है।

उन्होंने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस “कुर्सी के झगड़े” में उलझी हुई है और अकाली दल अपनी आंतरिक समस्याओं से बाहर नहीं निकल पा रहा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में केवल भाजपा ही वास्तविक बदलाव ला सकती है।

₹5,470 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इससे पहले चंडीगढ़ में उन्होंने 4,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया तथा नए एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी मिलने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही, चाहे राज्य में भाजपा की सरकार न हो।

नई रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से सीर गोवर्धनपुर-वाराणसी एक्सप्रेस (अमृतसर के छेहर्टा से वाराणसी) सहित नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन में उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास और स्कूली बच्चों से मुलाकात कर बातचीत भी की।

उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा से गुरु रविदास जी के श्रद्धालुओं के लिए काशी की यात्रा पहले से अधिक आसान हो जाएगी। साथ ही दौलतपुर चौक-करटोली नई रेल लाइन भी राष्ट्र को समर्पित की गई।

रेलवे के आधुनिकीकरण पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन अब केवल स्टेशन नहीं, बल्कि आधुनिक सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि देशभर में 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

जालंधर स्टेशन पर शहर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की झलक दिखाई देगी, जबकि आनंदपुर साहिब और अन्य स्टेशनों पर स्थानीय संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित किया गया है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पहले रेलवे में केवल घोषणाएं होती थीं, लेकिन अब जमीन पर विकास दिखाई दे रहा है।

पंजाब सरकार पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र की योजनाओं को जनता तक नहीं पहुंचने दे रही और विकास के लिए भेजे गए धन का सही उपयोग नहीं कर रही।

उन्होंने कहा कि राज्य कर्ज लेकर चल रहा है, विकास कार्य ठप हैं और केंद्र की योजनाओं पर राज्य सरकार अपना स्टिकर लगाकर प्रचार कर रही है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन और किसानों के मुद्दों पर भी राज्य सरकार को घेरा।

हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां किसानों को 24 फसलों पर MSP और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जबकि पंजाब के किसान और कर्मचारी संघर्ष करने को मजबूर हैं।

कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब में गैंगवार, नशा और अपराध चरम पर हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं हैं और व्यापार करना मुश्किल हो गया है।

AAP सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं और विधायकों पर रिश्वतखोरी तथा वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं और अदालतों से सजा भी हुई है।

उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा केवल साफ नीयत वाली सरकार ही जीत सकती है।

युवाओं, खेल और विरासत का किया जिक्र

हरी पगड़ी पहनकर मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने पंजाब के युवाओं की खेल प्रतिभा की सराहना की और कहा कि ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाएं उनके भविष्य को मजबूत करेंगी।

उन्होंने कहा कि जालंधर देश की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र है और नई अर्थव्यवस्था में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे में हुए खेल समझौतों का भी उल्लेख किया और युवाओं से खेलों से जुड़ने की अपील की।

गुरु परंपरा और शहीदों को नमन

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत पंजाबी में करते हुए कहा, “पंजाबियों, कैसे हो… चढ़दी कला च ओ?” उन्होंने गुरु रविदास जी, सिख गुरुओं और पंजाब की वीर परंपरा को नमन किया।

आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास जी तथा मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने का उल्लेख किया। साथ ही सरदार तेजा सिंह समुंद्री की 100वीं शहादत वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने पंजाब को विकास कार्यों के लिए बधाई देते हुए “भारत माता की जय” के नारों के साथ भाषण समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *