AdministrationAmritsarBJP PunjabBreaking NewsCanadaCentral GovernmentChandigarhCityCrimeDelhiFeaturedGovernmentIndiaInternationalJalandharMohaliPoliticsPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरजालंधरपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियानासाहिबजादा अजीत सिंह नगर

PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: मोहाली के 6 स्कूल बंद, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Spread the love

Punjab Hotmail, मोहाली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से ठीक पहले मोहाली के 6 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियातन बच्चों की छुट्टी कर दी और अभिभावकों को तुरंत स्कूल पहुंचने का संदेश भेजा।

पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसरों की गहन तलाशी में जुट गई हैं।

जानकारी के अनुसार, फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल को सुबह करीब 9 बजे आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा संदेश मिला। उस समय स्कूल में दूसरा पीरियड चल रहा था। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए छात्रों को सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की।

निजी वाहन से आने वाले छात्रों के अभिभावकों को स्कूल बुलाया गया, जबकि बस से आने वाले बच्चों को उनके निर्धारित स्टॉप तक भेजा गया।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले ही खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा जारी एक वीडियो में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के स्लीपर कोच में खालिस्तानी नारे लिखे जाने का दावा किया गया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं।

गौरतलब है कि फरवरी 2026 में भी मोहाली, जीरकपुर और खरड़ के कई स्कूलों को दो अलग-अलग मौकों पर ईमेल के जरिए बम की धमकियां मिली थीं।

हालांकि, उस समय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की जांच में कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई थी।फिलहाल पुलिस ईमेल की जांच कर रही है और पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *