AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedIndiaJalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबपटियालाराज्य समाचार

भाखड़ा नहर में शर्त बनी जानलेवा: तैरकर पार करने की चुनौती में 5 युवक डूबे, 3 को बचाया गया; 2 की तलाश जारी

Spread the love

Punjab Hotmail, पटियाला। गर्मी से राहत पाने के लिए नाभा रोड स्थित मुख्य भाखड़ा नहर में नहाने गए पांच दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। नहर को तैरकर पार करने की शर्त के दौरान सभी युवक तेज बहाव में फंस गए और डूबने लगे।

चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों और गोताखोरों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जिसके बाद तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो युवक अब भी लापता हैं।

लापता युवकों की पहचान करमजीत उर्फ करमा और सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमा के रूप में हुई है। गोताखोरों और प्रशासन की टीमें लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, करमजीत अपनी मां का इकलौता बेटा था। करीब एक वर्ष पहले उसके पिता का निधन हो चुका था और दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।

पिता की मौत के बाद वह अपनी मां का एकमात्र सहारा था। वहीं सिमरनजीत सिंह उर्फ सीमा दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नहरों और गहरे जल स्रोतों में तैराकी या किसी भी तरह की शर्त लगाने जैसी जोखिम भरी गतिविधियों से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *