AdministrationBreaking NewsChandigarhCityDevlopmentFeaturedGovernmentJalandharMunicipal corporationMunicipal corporation JalandharPunjab Governmentअमृतसरजालंधरपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियाना

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 8 IAS अधिकारियों के तबादले, जालंधर नगर निगम को मिला नया कमिश्नर

Spread the love

Punjab Hotmail, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

इस फेरबदल के तहत कई जिलों और विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इसी क्रम में जालंधर नगर निगम कमिश्नर आईएएस संदीप ऋषि का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह 2020 बैच के आईएएस अधिकारी निकास कुमार को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

निकास कुमार अब शहर में विकास परियोजनाओं, सफाई व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि नए अधिकारियों की नियुक्ति से विभिन्न विभागों में कार्यों में तेजी आएगी और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *