जालंधर में पुलिस-शूटर मुठभेड़: डॉक्टरों से रंगदारी मांगने वाला ‘लब्बू’ पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, वरदान हॉस्पिटल पर चलाई थी गोलियां!
#Jalandhar #PunjabPolice #Encounter #BreakingNews #CrimeNews #Extortion #PunjabNews #DailyTV
Punjab Hotmail, जालंधर । जालंधर में गुरुवार को पुलिस और एक कथित शूटर के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर इलाके में दबिश देकर शाहकोट निवासी योद सिंह उर्फ ‘लब्बू’ को पकड़ने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने के बजाय आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लब्बू पिछले कुछ दिनों से डॉक्टरों को फोन कर कथित तौर पर रंगदारी मांग रहा था।
घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और संभावित साथियों से जुड़े हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
