Breaking NewsChandigarhCityFeaturedGovernmentIndiaJalandharPoliticsPositive NewsPunjab Governmentजालंधरपंजाबपटियालाबठिंडाराजनीति समाचारराज्य समाचारलुधियाना

पंजाब की महिलाओं को बड़ा तोहफा: CM मान ने ₹1100 करोड़ किए ट्रांसफर, 3 महीने की राशि एक साथ खातों में पहुंची

Spread the love

Punjab Hotmail, संगरूर/जालंधर: पंजाब सरकार ने महिलाओं से किया अपना बड़ा चुनावी वादा लागू करते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के खातों में ₹1100 करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने गृह क्षेत्र धूरी (संगरूर) से योजना की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान सभा में मौजूद एक महिला के मोबाइल पर सबसे पहला ट्रांजैक्शन मैसेज आया, जिसे मुख्यमंत्री ने मंच से भी देखा। सरकार ने पहली बार तीन महीने (जुलाई, अगस्त और सितंबर) की राशि एक साथ जारी की है।

इसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹3,000 (₹1,000 प्रति माह) और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को ₹4,500 (₹1,500 प्रति माह) सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि अब तक करीब 40 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना चुनावी वादा निभाया है और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

वहीं विपक्षी दल कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने सरकार पर सवाल उठाते हुए पहले के वर्षों का बकाया भुगतान भी देने की मांग की है।

इसके जवाब में आम आदमी पार्टी का कहना है कि जनता ने उन्हें 5 साल का जनादेश दिया है और सरकार अपने कार्यकाल के भीतर सभी वादे पूरे कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *