जालंधर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नए CP सतिंदर सिंह ने बदले थाना प्रभारी, कई अहम नियुक्तियां
Punjab Hotmail, जालंधर: शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

जारी आदेशों के तहत कई थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों के अनुसार थाना नंबर-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
उनकी जगह थाना नंबर-4 में तैनात महिला इंस्पेक्टर अनु पल्याल को थाना नंबर-2 का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। वहीं इंस्पेक्टर अजमेर सिंह को थाना नंबर-4 की कमान सौंपी गई है।
पुलिस विभाग के इस फेरबदल को नए पुलिस कमिश्नर की कार्यशैली का पहला बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन बदलावों का उद्देश्य शहर में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना है।
आने वाले दिनों में पुलिस कमिश्नरेट में और भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
