अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई: 3 की मौके पर मौत, एक गंभीर हालत में AIIMS रेफर!
#PunjabNews #Bathinda #AmarnathYatra #RoadAccident #BreakingNews #CrimeNews
Punjab Hotmail, बठिंडा: राजस्थान के बाड़मेर से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार डबवाली-बठिंडा हाईवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।
थाना संगत के एसएचओ जगदीप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई प्रतीत होती है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
