जालंधर में बेअदबी से भड़का गुस्सा: श्री गुटका साहिब जी के पावन अंग मिलने के बाद देर रात तक प्रदर्शन, FIR दर्ज
#Jalandhar #PunjabNews #Beadbi #SriGuruGranthSahibJi #SikhNews #PunjabPolice #KapurthalaChowk #Protest #BreakingNews #ReligiousSentiments #Justice #PunjabUpdate #BastiBabaKhel #JalandharNews #SikhOrganizations
Punjab Hotmail, Jalandhar। महानगर के बस्ती पीर दाद रोड इलाके में सोमवार देर रात श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन अंगों की बेअदबी की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव और रोष का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न सिख जत्थेबंदियों, धार्मिक संस्थाओं और बड़ी संख्या में संगत के सदस्य मौके पर पहुंच गए। बेअदबी की खबर फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
बस्ती बाबा खेल पुल पर चक्का जाम, फिर कपूरथला चौक पहुंचा प्रदर्शन
प्रशासनिक रवैये से नाराज संगत ने रात करीब साढ़े 10 बजे बस्ती बाबा खेल क्षेत्र के मुख्य पुल पर चक्का जाम कर पक्का धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली इस गंभीर घटना पर पुलिस और प्रशासन ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की।

हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। बाद में देर रात करीब 12 बजे प्रदर्शनकारी कपूरथला चौक पहुंच गए, जहां विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी Atish Bhatia भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना
प्रदर्शन कर रहे सिख संगठनों ने साफ कहा कि जब तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। वहीं बस्ती बाबा खेल पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने और माहौल खराब करने की धाराओं के तहत अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एडीसीपी सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) ने बताया कि बेअदबी मामले में बीएनएस की धारा 299 और जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद पूरे शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
