AmritsarBreaking NewsChandigarhCityCrimeDelhiJalandharPakistanPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरउत्तर प्रदेशजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

BSF चौक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: पाक हैंडलर के इशारे पर रची गई साजिश, आरोपी इतने दिन के रिमांड पर!

Spread the love

पोर्न साइट्स देखने वालों को फंसाता था डॉन भट्टी, एजेंसियों ने 200 से अधिक संदिग्ध पकड़े!

#Jalandhar #BSFChowkBlast #PunjabNews #IEDBlast #PakistanHandler #BreakingNews #PunjabPolice #SecurityAlert #JalandharBlast #TerrorModule #CrimeNews #LatestNews

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर के बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने 5 मई को हुए IED ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी उमरदीन उर्फ मिट्टू और उसके साथी अनिल शर्मा को अदालत ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था ताकि ब्लास्ट की साजिश, फंडिंग और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में आए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक की खेप कहां से आई, ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल कार किसने उपलब्ध करवाई और पूरे ऑपरेशन के पीछे कौन सा आतंकी संगठन सक्रिय था।

सुरक्षा एजेंसियां दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही हैं। मुख्य आरोपी उमरदीन उर्फ मिट्टू जीरकपुर का रहने वाला और पेशे से टैक्सी ड्राइवर बताया जा रहा है। उसने पूछताछ में पैसों के लालच में फंसने की बात कही है।

वहीं अमृतसर निवासी अनिल शर्मा पर ब्लास्ट की वीडियो बनाने का आरोप है। दोनों ने अमृतसर ब्लास्ट से किसी भी संबंध से इनकार किया है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *