Breaking: राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग से मचा हड़कंप, यात्रियों ने Train से लगाई छलांग!
पंजाब हॉटमेल, कोटा/नई दिल्ली। Rajdhani Express में शुक्रवार अल सुबह अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा Kota Rail Division के विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिचा स्टेशन के बीच हुआ, जहां ट्रेन के थर्ड एसी और एसएलआर कोच आग की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया और कोटा स्टेशन से राहत एवं मेडिकल टीम मौके पर रवाना की गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आग लगते ही यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कई यात्री उस समय गहरी नींद में थे, लेकिन कोच में धुआं भरते ही दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर रेलवे ने तुरंत OHE बिजली सप्लाई बंद करवाई, जिससे इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही।
शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि रेलवे ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
