AdministrationAmritsarBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaIndian RailwaysJalandharअमृतसरजालंधरपंजाबपटियालाफिरोजपुरबठिंडाराज्य समाचारलुधियानाहोशियारपुर

रेलवे का बड़ा अलर्ट: पंजाब में कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और लेट; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी… जालंधर से चलने वाली ट्रेन रद्द!

Spread the love

#IndianRailways #PunjabNews #TrainCancelled #TrainDiversion #RailwayAlert #Amritsar #Jalandhar #FirozpurDivision #TravelUpdate #BreakingNews #RailwayNews

पंजाब हॉटमेल, जालंधर/फिरोजपुर। फिरोजपुर डिवीजन के बुटारी स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से बदलने के लिए चल रहे ब्लॉक कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, डायवर्ट और रेगुलेट किया है।

16 मई 2026 को जालंधर सिटी-अमृतसर, अमृतसर-कादियां, कादियां-अमृतसर, तरनतारन-ब्यास और ब्यास-तरनतारन पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।वहीं लुधियाना-छेहरटा ट्रेन को हमीरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि वापसी ट्रेन वहीं से शुरू होगी।

इसके अलावा चंडीगढ़-अमृतसर, कटिहार-अमृतसर, नई दिल्ली-अमृतसर समेत कई ट्रेनों का रूट ब्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते डायवर्ट किया गया है। कुछ ट्रेनों को 15 से 55 मिनट तक रेगुलेट और री-शेड्यूल भी किया गया है।

इसके अलावा 23 मई को फिरोजपुर डिवीजन में 8 घंटे के ट्रैफिक और OHE ब्लॉक के कारण होशियारपुर-जालंधर सिटी और जालंधर सिटी-होशियारपुर ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस चेक करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *