AmritsarBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityCrimeDelhiGovernmentIndiaIndian ArmyJalandharPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरजालंधरदेश-विदेशनई दिल्लीपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियानाहोशियारपुर

BSF मुख्यालय ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, दिल्ली से मुख्य संदिग्ध हिरासत में… पढ़ें

Spread the love

पंजाब में देर रात तक चला हाई अलर्ट ऑपरेशन, कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

#Jalandhar #BSF #PunjabNews #BlastCase #BreakingNews #PunjabPolice #DelhiPolice #SecurityAlert #Pakistan #Khalistan #IEDBlast #Amritsar #Hoshiarpur #Kapurthala #Nawanshahr #PunjabUpdate #IndiaNews #HighAlert #TrendingNews

पंजाब हॉटमेल, जालंधर/न ई दिल्ली। Border Security Force के Jalandhar स्थित पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर 5 मई की रात हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार इस आतंकी साजिश के मुख्य संदिग्ध को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के इनपुट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई।

सूत्रों के मुताबिक जांच में इस मामले के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े मिले हैं। ब्लास्ट का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को बताया जा रहा है, जिसने कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के युवकों से संपर्क बनाया था।

एजेंसियों का दावा है कि आरोपी को जालंधर बस स्टैंड से ट्रैक करते हुए दिल्ली तक पीछा किया गया और आखिरकार दबोच लिया गया। फिलहाल उससे लगातार गहन पूछताछ जारी है।

पंजाब के कई जिलों में छापेमारी, 17 युवक हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब में देर रात तक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीमों ने नकोदर, कपूरथला, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर सहित कई इलाकों में छापेमारी की। अबे तक 17 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई युवक सोशल मीडिया के माध्यम से शहजाद भट्टी के संपर्क में थे।

जालंधर पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर Nawanshahr से भी 3 युवकों को हिरासत में लिया है, जिनके तार इस ब्लास्ट केस से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। पूरे मामले को लेकर पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *