जालंधर वेस्ट में BJP की रणनीति बैठक: “सरकार बनते ही अपराधियों का होगा सफाया” – शीतल अंगूराल
#Jalandhar #PunjabPolitics #BJP #SheetalAngural #BreakingNews #PoliticalNews #Development #LawAndOrder #IndiaNews
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर वेस्ट विधानसभा से हल्का इंचार्ज व पूर्व विधायक शीतल अंगूराल की अध्यक्षता में मंडल प्रधानों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, मुनीश बल और अजय ठाकुर समेत कई नेता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही वेस्ट विधानसभा में एस.आई.आर को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
शीतल अंगूराल ने मौजूदा पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, जिसके चलते इलाके में नशा तस्करी, गुंडागर्दी और अवैध कारोबार बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर जालंधर वेस्ट से असामाजिक तत्वों का पूरी तरह सफाया किया जाएगा और शहर में विकास को गति मिलेगी।
वहीं अन्य नेताओं ने भी इलाके की समस्याओं—जैसे सफाई, सीवरेज, टूटी सड़कें और गंदे पानी—को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि नगर निगम व मौजूदा सरकार इन मुद्दों को हल करने में नाकाम रही है।
