जालंधर में सनसनी: महिला से कथित गैंगरेप के आरोप, 6 आरोपी फरार; पुलिस करवा रही मेडिकल!
#Jalandhar #CrimeNews #BreakingNews #PunjabPolice #JusticeForVictim #LawAndOrder #IndiaNews
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। शहर में महिला के साथ कथित गैंगरेप की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार के अनुसार, महिला को पठानकोट चौक के पास से कुछ युवक बहला-फुसलाकर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया गया और वीडियो भी बनाई गई।

वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
