BJP PunjabBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaJalandharPoliticsजालंधरनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में भाजपा नेताओं ने जिला महामंत्री हिक्की के घर सुना पीएम मोदी का संबोधन, नारी वंदन बिल पर जताया समर्थन

Spread the love

भाजपा एन.डी.ए मोदी ने महिलाओं को अधिकार देने का पर्यास किया पर कांग्रस,आप,अकाली दल ने रोकने का प्रयास किया-अशोक सरीन हिक्की

BJPJalandhar #AshokSareenHicky #NariShaktiVandanBill #MahilaAarakshan #PModi #WomenEmpowerment #BJP #JalandharNews #PoliticalUpdate

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को जालंधर में भाजपा नेताओं ने एकजुट होकर सुना। भाजपा महामंत्री अशोक सरीन ‘हिक्की’ के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा नेताओं के साथ नारी शक्ति सम्मान अधिनियम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन अपने निवास पर सुनते भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की और अन्य।

“महिलाओं को अधिकार देने का प्रयास, विपक्ष ने रोका” – अशोक सरीन हिक्की

इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार ने लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का ऐतिहासिक बिल लाकर देश की महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का प्रयास किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल सहित विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं के हक में रुकावट पैदा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने करोड़ों महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाया है, लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसका विरोध किया।


“महिलाएं देंगी जवाब”

सरीन ने कहा कि देश की महिलाएं और आम जनता इस विरोध को कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने न केवल महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया, बल्कि देश की प्रगति में भी बाधा डालने की कोशिश की है।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं ने भी नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन किया।


कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस मौके पर शुभम गुप्ता, करण विज, सनी शर्मा, दिनेश खन्ना, गौरव राय, हिमांशु शर्मा, डिंपी लुबाना, रिपु दमन सिंह, पारस कक्कड़, अनुज शारदा, कार्तिक दुग्गल, अंकुर रत्ती, अर्जुन सिंह हैप्पी, वासु मिड्डा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *