AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityCrimeEducationFeaturedGovernmentIndiaJalandharPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबबिजनेसराज्य समाचारशिक्षा

DIPS स्कूल प्रॉपर्टी डील में बड़ा खुलासा: तलविंदर राजू पूछताछ के बाद रिहा, पत्नी और बिट्टू मक्कड़ पर भी शिकंजा… FIR!

Spread the love

2 कनाल जमीन, करोड़ों की डील और धोखाधड़ी का आरोप!

#Jalandhar #DIPSSchool #TalwinderRaju #PropertyDispute #FraudCase #PunjabPolice #BreakingNews #PunjabNews #RealEstateRow

पंजाब हॉटमेल, जालंधर/जलालाबाद। DIPS स्कूल के मालिक तलविंदर सिंह राजू से जुड़े जमीन सौदे के मामले में नया मोड़ आ गया है। जलालाबाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह रेड कर उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए साथ ले गई।

मामला 2 कनाल जमीन की खरीद से जुड़ा है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 92 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि सौदे की पूरी रकम अदा नहीं की गई और जमीन मालिक को भुगतान अधूरा छोड़ दिया गया।

1.90 करोड़ रुपये का भुगतान, लेकिन रकम आगे नहीं पहुंची
सूत्रों के अनुसार, करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये दिए जाने की बात सामने आई है, लेकिन जमीन मालिक का आरोप है कि शेष राशि नहीं मिली। तलविंदर राजू ने पूछताछ में दावा किया कि उन्होंने पूरी रकम बिट्टू मक्कड़ को सौंप दी थी और संबंधित दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं।

हालांकि, आरोप है कि रकम जमीन मालिक तक नहीं पहुंची। चेक जारी किए जाने और बीच में चेक नंबर देने की बात भी सामने आई है, जिससे विवाद और गहरा गया।

पत्नी और अन्य पर भी केस दर्ज, 9 लोग नामजद
जमीन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने तलविंदर राजू, उनकी पत्नी प्रीत इंदर और बिट्टू मक्कड़ समेत करीब 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस पूरे लेन-देन की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है कि आखिर भुगतान में चूक कहां हुई और किस स्तर पर कथित गड़बड़ी हुई।

पूछताछ के बाद रिहा, बाकी आरोपियों की तलाश
कई घंटों की पूछताछ के बाद पुलिस ने तलविंदर राजू को छोड़ दिया है। हालांकि उनकी पत्नी प्रीत इंदर और बिट्टू मक्कड़ की भूमिका को लेकर जांच जारी है और उनकी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। बाकी नामजद आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *