AmritsarBreaking NewsChandigarhCityCrimeIndiaPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरजालंधरपंजाबराज्य समाचार

Breaking News: पवित्र शहर में रिश्तों का खून: संपत्ति विवाद में बेटे ने बुजुर्ग मां की हत्या की, बेरहमी से तार से घोंट दिया गला; आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

#Amritsar #PunjabCrime #BreakingNews #MotherMurder #CrimeNews #PropertyDispute #Justice #ShockingIncident

पंजाब हॉटमेल, अमृतसर/जालंधर। पंजाब की पवित्र नगरी अमृतसर से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने इंसानियत और रिश्तों दोनों को झकझोर कर रख दिया है। गांव मोहना-भंडारियां में 65 वर्षीय परमजीत कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

आरोप है कि इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनका अपना बेटा है। जानकारी के अनुसार 14 मार्च को परमजीत कौर अपने निर्माणाधीन मकान में मौजूद थीं। दोपहर के समय मजदूरों के चले जाने के बाद वह मृत अवस्था में पाई गईं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उनका तार से गला घोंटकर कत्ल किया गया। मौके से सोने के गहने भी गायब पाए गए, जिससे हत्या को लूट का रूप देने की कोशिश की आशंका जताई गई।

एसएसपी देहात सुहैल मीर ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हरमनप्रीत सिंह और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतका का बेटा सुमनदीप सिंह भी इस साजिश में शामिल था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि सुमनदीप सिंह का अपनी मां के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

वह मकान अपने नाम करवाना चाहता था, लेकिन मां के इनकार के बाद उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, सोने के गहने और गला घोंटने में प्रयुक्त तार बरामद कर लिया है।

फिलहाल सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *