AdministrationBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityCrimeGovernmentIndiaInternationalJalandharPakistanPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

जालंधर पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार किए, UAPA के तहत केस दर्ज; ऐसे करते थे काम!

Spread the love

#Jalandhar #PunjabPolice #BreakingNews #UAPA #PakistanSpyNetwork #PunjabNews

Punjab Hotmail, जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने तीन स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में आकर भारत के संवेदनशील सरकारी प्रतिष्ठानों और सुरक्षा से जुड़े ठिकानों की रेकी कर खुफिया जानकारी भेज रहे थे।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी इन्वेस्टिगेशन की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप सिंह, भगत वर्मा और सचिन खोसला को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी और समाज गुर्जर जैसे देश विरोधी तत्वों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर एंटी-नेशनल गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

आरोपियों ने पंजाब सहित कई राज्यों में जाकर महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें, वीडियो और अन्य गोपनीय जानकारियां जुटाकर पाकिस्तान भेजीं।

पुलिस के अनुसार, इन गतिविधियों के बदले आरोपियों को विदेश से बैंकिंग चैनलों के माध्यम से पैसे भी भेजे जाते थे। जांच में बैंक ट्रांजैक्शन और सोशल मीडिया चैट समेत अहम डिजिटल सबूत मिले हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले में आरोपियों के खिलाफ UAPA सहित अन्य सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *